फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन के लिए करना होगा हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मध्यान्ह भोजन योजना में बच्चों की अधिक उपस्थिति दिखाकर अब गड़बड़ी नहीं की जा सकेगी। इस पर रोक लगाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक फरमान जारी किया गया है। इस फरमान के तहत मध्यान्ह भोजन से आच्छादित जिले के सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को अब रजिस्टर पर प्रति दिन हस्ताक्षर करना होगा। इस तरह का आदेश अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से दिया गया है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि कक्षा-एक और दो के जो बच्चे हस्ताक्षर करना नहीं जानते हैं उन्हें हस्ताक्षर करना सिखाया जाए। या वर्णमाला के अक्षर सिखाकर उसी वर्णमाला के अक्षर को हस्ताक्षर माना जाए। इस कवायद से एमडीएम में गड़बड़ी करना अब मुमकिन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें