फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों को बांस-बल्ली लगाकर बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुडा थाना अंतर्गत बुढानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर बुधवार को गांव के किसानों ने अपनी फसल का नुकसान देख कर आक्रोशित होकर दर्जनों की संख्या में छुट्टा जानवरों को बांस-बल्ली लगा कर परिसर में बंद कर दिया। इससे विद्यालय पहुंचे शिक्षकों एवं छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शिक्षकों ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी एवं डायल-100 पुलिस के साथ ही तहसीलदार को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। विद्यालय पहुंचे छात्रों को दोपहर का भोजन करवाने के बाद एबीएसए ने छुट्टी करवा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी द्वारा बंद पशुओं को गौशाला तक छोड़वाने पर किसान सहमत हुए। उपजिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में बंद किए जानवरों को ट्रक के माध्यम से सादात स्थित गौशाला भिजवाया गया। मौके पर नायब तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें