गाजीपुर। अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ की बैठक बड़ा महादेवा मंदिर परिसर में हुई। इसमें 29 दिसंबर को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव के बयान को तोड़-मरोड़कर गलत अर्थों में पेश करने की शिक्षकों ने सामूहिक रूप से निंदा की। जिलाध्यक्ष डॉ. अचल सिंह ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा गलत अर्थों में प्रस्तुत कर कुलपति की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। संघ के महामंत्री डा. विजय कुमार ओझा ने कहा कि कुलपति के बयान को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। डॉ. अभय मालवीय ने कहा कि उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। बैठक में डा. संतोष सिंह, डा. पियूषकांत सिंह, डा. प्रदीप, डा. अवनीश, डा. नित्यानंद, डा. श्यामनारायण राय, डा. अवधेश पांडेय, डा. देवप्रकाश राय, डा. सतीश राय, डा. कंचन सिंह, डा. शिल्पी सिंह, डा. जयशंकर, डा. नरनारायण राय, डा. रविशंकर राय, डा. अजय राय, डा. अजय चौहान आदि उपस्थित थे।