फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, दिया दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्वांह्न 11.20 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक की। इसके बाद 29 दिसंबर को आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान आला अफसरों को निर्देश भी दिए। कहा कि कार्यक्रम स्थल पर केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की होर्डिंग चारों तरफ लगाई जाए। साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर अन्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कर लिया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर शनिवार को दिन में 11.20 बजे पुलिस लाइन परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा। 11.22 बजे उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग बैठक करने के लिए रवाना हुए। 12.26 बजे आरटीआई मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के लिए आयोजित होने वाली सभा के लिए कार्यक्रम स्थल का जायजा किया। संबंधित अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और जिलाधिकारी के बालाजी से बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की होर्डिंग लगवाई जाए। करीब 10 मिनट के निरीक्षण के बाद सीएम रोजगार मेले के उद्घाटन के लिए स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें