फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मांग पूरा न होने पर कामकाज ठप करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की ओर से अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर आयोजित सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि सभी मांगें स्थानीय स्तर की हैं। अगर जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जिले के सभी कार्यालयों में कामकाज ठप कर दिया जाएगा। बताया कि 28 नवंबर को इस संबंध में परिषद का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। अन्य वक्ताओं ने मांग के शीघ्र पूरा न होने की दशा में जलकल परिसर से जुलूस निकाल कर अधिशासी अधिकारी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। सभा में अमित श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, अनंत सिंह, प्रमोद मिश्र, जमुना यादव, सुभाष सिंह, संजय रावत, सदन यादव, विरेंद्र सिंह, गजराज रावत, कृष्णानंद मिश्र, राजेश भारती, गोविंद चौरसिया, श्यामनारायण यादव एवं रामवचन ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता संगठन के संरक्षक गजराज रावत एवं संचालन मिश्रीलाल कनौजिया ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें