गाजीपुर। बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम को विगत दिनों अहमदाबाद जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के विरोध में संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी गिरफ्तारी दी। इस अवसर पर सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार और प्रशासन में बैठे लोग आम जन को मौलिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं। इनके उत्पीड़न से जनता कराह रही है। मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री मेश्राम की गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ किसी प्रकार की वहां के शासन-प्रशासन की ओर से अभद्रता की गई और उन्हें अविलंब रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को धार दिया जाएगा। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी से माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर विनोद कुमार बागी, दुनिया राम, कामता प्रसाद, रुद्रेश कुमार निगम, जावेद अहमद, चंद्रिका प्रसाद, नौबत मौर्य, सौरभ प्रजापति, सुद्धन राव साहनी, गजराज रावत, सत्यनारायण, वीरदयाल, दिलीप कुमार, विजय राम, बद्री बाबू आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता चंदलाल मौर्य एवं संचालन रामप्रताप ने किया।