दिलदारनगर(गाजीपुर)। दिलदारनगर बाजार के वार्ड नंबर-1 में स्थित देशी शराब, बीयर आदि नशीली पदार्थों की दुकानों को आबादी से दूर करने की मांग को लेकर 18 जुलाई सुबह 10 बजे से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी अली मजहर खान ने देते हुए बताया कि नशीली पदार्थों की दुकानों को हटाने के लिए पिछले वर्ष भी धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया गया था कि नए सत्र में यहां से शराब की दुकान नहीं खुलेगी, लेकिन इस सत्र में भी पुराने जगह पर ही नई दुकान खोल दी गई है। इसको आबादी से दूर हटाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।