सेवराई(गाजीपुर)। दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के समपार फाटक का हैंडिल वायर जाम हो जाने के कारण मंगलवार की सुबह से ही फाटक का बूम काम नहीं कर रहा था। इससे स्लाइडिंग बूम के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल किया गया। बूम खराब होने की वजह से पूरे दिन फाटक के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रही आवागमन करने वाले यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामनमा करना करना पड़ा। तकनीकी सहायक कर्मचारियों राम नरायण राय, तारकेश्वर राय, नकुल, विनोद, स्टेशन मास्टर भदौरा सुधीर कुमार चौधरी की देखरेख में वायर पाइप मरम्मत का कार्य शाम करीब 5:15 बजे किया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इस संबंध में रेलवे के इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनल रामनरायण राय ने बताया कि बूम का वायर पाइप जाम हो गया था, जिसे तकनीकी सहायकों और इंजीनियरिंग विभाग द्वारा घंटों मशक्ककत के बाद ठीक किया गया।