जमानिया (गाजीपुर)। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के आदेश पर 12141-12142 लोकमान्य तिलक पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव पहली बार हुआ। इसको देखने के लिए क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। शुक्रवार की सुबह चार बजकर 10 मिनट पर ट्रेन का ठहराव स्थानीय स्टेशन पर हुआ। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने ट्रेन के चालक को माला पहनाकर मिठाई खिलाई और उसे हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर राहुल वर्मा, सुनील जायसवाल, जुगनूजायसवाल, आदित्य पांडेय, सुनील कुमार जायसवाल, गोपाल वर्मा, बृजेश जायसवाल, सुरेंद्र चौधरी, संदीप वर्मा, सागर, प्रकाश, वाहिद आदि उपस्थित थे।