जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील स्थित बार एसोसिएशन केे अधिवक्ताओं की बैठक सोमवार को अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि जब तक तहसील में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी हो पूरा नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकाल तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि संबद्धता एवं स्थानान्तरण नव सृजित तहसील सेवराई में किए जाने से कार्य बाधित हो रहा है। उच्चाधिकारी जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लेते है, तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दिया कि यदि अधिवक्ताओं की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो अधिवक्तागण बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पंकज तिवारी, लखेश्वर सिंह, रामजी राय, वेदप्रकाश, आशुतोष राय, कमलकांत राय, फैसल होदा, दिग्विजय, मेराज हसन, उदयनरायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, ज्ञानसागर आदि मौजूद रहे।