फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के खड़ैचा ग्राम पंचायत में गुरुवार को चतुर्थ वित्त आयोग के अंतगर्त कराए गए समस्त कार्यो में की गई अनियमितता की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा जांच अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी केके सिंह को नामित किया गया है। श्री सिंह ने खंड विकास अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि सभी अधीन कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी वर्ष 2016-17 के वित्तीय वर्ष में समस्त विकास कार्यो की जांच कराने के लिए अभिलेखों के साथ उपस्थित रहें। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की जा रही है। गांव के कुछ लोगों द्वारा हलफनामा के साथ 21 अगस्त को जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर ग्राम के विकास कार्यो में अनियमितता का आरोप लगाया गया था। इसकी जांच की जाएगी और अभिलेखों के साथ भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिर्पोट जिलाधिकारी कोसौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें