फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं की जाएगी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सैदपुर। भाजपा मंडल सैदपुर की बैठक एक स्कूल परिसर में रविवार को हुई। इस मौके पर
जिला प्रभारी नंदकिशोर पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इनकी उपेक्षा किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आपसी गुटबाजी से दूर होकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को विस्तार देने के लिए नियमबद्ध बैठकों और पार्टी के बौद्धिक सम्मेलनों में नियमित प्रतिभाग करें। बूथ समिति सत्यापन करने की बात कहते हुए पौधों को लगाने की चर्चा की। बताया कि पौधरोपण का कार्यक्रम 15 से 25 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत पौधा लगाना है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामतेज पांडेय, बद्री प्रसाद शर्मा, मंडल महामंत्री राधेश्याम मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह, पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर, बबलू सोनकर, हीरालाल वर्मा, बृजेश जायसवाल, बसंत सेठ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता डा. पीएन सिंह तथा संचालन संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें