फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पटेल की 150वीं जयंती पर 1000 लोगों ने निकाली 8 किमी पदयात्रा

विज्ञापन
जखनिया में निकली आत्मनिर्भर भारत पदयात्रा में शामिल छात्राएं। संवाद - फोटो : टूंडला में एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा का स्वागत करते लोग संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। भारत के प्रथम गृहमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को जखनिया में पदयात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में तेत्रा देवी महाविद्यालय से शुरू होकर तहसील रोड, उत्तर केबिन, जखनिया बाजार, सब्जी मंडी रोड और दक्षिण केबिन होते हुए सनशाइन स्कूल पहुंची, जहां यह सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। ओमप्रकाश ने बताया कि इस आयोजन में करीब 1000 लोगों ने 8 किमी की पदयात्रा की। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनता और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। वे निडर, निर्भीक और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ब्रिटिश सरकार भारत को टुकड़ों में बांटने की साजिश कर रही थी, लेकिन पटेल के दृढ़ नेतृत्व ने यह मंसूबा नाकाम कर दिया। सांसद ने कहा कि हैदराबाद और जूनागढ़ जैसी रियासतें भारत में शामिल होने से इन्कार कर रही थीं पर पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति से उन्हें भारत का हिस्सा बनाया। इस अवसर पर सांसद डॉ. संगीता बलवंत का स्वागत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया।सभा को बृजेंद्र राय, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, पारसनाथ राय और रामराज वनवासी ने भी संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह संयोजक रहे। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, धर्मवीर राजभर, प्रदीप सिंह, रिपुंजय गुप्ता, सरोज भारती, अनीता चौहान, अवधेश गिरी, प्रशांत सिंह, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजेश जायसवाल, शाकिर अंसारी, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रवीण सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें