फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ किमी प्रतिघंटा स्पीड का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल मोहम्मद लतीफ खान ने बृहस्पतिवार दोपहर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी-फतेहपुर अटवां हाल्ट रेलखंड की संरक्षा जांची। उन्होंने सीआरएस स्पेशल ट्रेन से फतेहपुर अटवां हाल्ट से गाजीपुर सिटी स्टेशन तक नई लाइन पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सफल स्पीड ट्रायल पूरा किया।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त स्पेशल ट्रेन से गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर डाउन साइड में लगाए नए उपकरणों का निरीक्षण करते हुए समपार फाटक 25बी आदि की संरक्षा परखी। निरीक्षण के दौरान सीआरएस ट्रेन से रेलखंड पर लाइन फिटिंग्स पर ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन की ऊंचाई, समपार फाटकों पर बूम लॉक व हाइट गेजों की जांच की। इस अवसर पर रेल संरक्षा आयुक्तके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, बीके राय, अशुतोष मिश्र, बीके यादव, नीलाभ महेश, गौरव गुप्ता, आईसी सुभाष, आशुतोष पांडेय, सत्यम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें