फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिता की हत्या में गवाह 10 वर्षीय बेटे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड के गवाह बालक को जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सब्बलपुर कला गांव निवासी नेहा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पंजाब में कुछ वर्ष पूर्व पति की हत्या कर दी गई। इसमें मुख्य आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। इस मुकदमा में 10 वर्षीय बेटा प्रेम गवाह है। अभी उसकी गवाही फरवरी में पंजाब की अदालत में होनी है। पीड़िता नेहा देवी का आरोप है कि गत पांच फरवरी की शाम पांच बजे मुकदमे के मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी ने प्रेम को पकड़कर पीटा और जमीन पर पटक दिया। इससे उसे गंभीर चोट आई। शोर सुनकर उसकी बुआ गुड़िया मौके पर पहुंची। पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें