फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेडिकल काॅलेज अस्पताल में 10 बेड सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डेंगू से निपटने के लिए लिए स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खिड़की पर जाली, बेडों पर मच्छरदानी से डेंगू वार्ड को लैस कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के 200 बेड पुरुष अस्पताल में दस बेड तो सीएचसी-पीएचसी पर चार-चार बेड सुरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा जांच के साथ प्लेटलेट्स की सुविधा के साथ अस्पताल में लगातार छिड़काव भी कराने का निर्देश दिया गया है। इन तैयारियों के बावजूद बीते वर्ष डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई थी।
विज्ञापन

जनपद में एक-दो दिन के अंतराल पर बारिश होने से जहां लोगों को तो उमस भरी गर्मी से निजात मिली है, लेकिन बीते वर्ष बने हॉटस्पॉट इलाकों में दवा का छिड़काव न होने से डेंगू से पीड़ित होने का भय सता रहा है। हालांकि मलेरिया विभाग की टीम लगातार दवाओं का छिड़काव व आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लोगों को जागरूक करने का दावा किया जा रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। इधर स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल काॅलेज प्रशासन की ओर से डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण करने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन बीते वर्ष डेंगू पीड़ितों के चलते मेडिकल काॅलेज प्रशासन को पुराने ओपीडी कक्ष को वार्ड बनाने के लिए विवश होना पड़ा था। ऐसे में मरीजों के बढ़ने पर ही कितनी बेहतर व्यवस्थाएं की गई है, उसका अनुमान लग सकेगा। इस संबंध में मेडिकल कालेज अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि दस बेड सुरक्षित हैं, डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हैं। सीएमओ डाॅ. देश दीपक पाल ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी पर चार-चार बेड सुरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें