फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल में तैनात होंगी एनडीआरएफ टीमें

Wed, 09 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एनडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली में यमुना किनारे होने वाले श्रीश्री रविशंकर की संस्थान आर्ट ऑफ लिविंग के वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल में सुरक्षा के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात रहेंगी। 11 से 13 मार्च तक होने वाले फेस्टिवल में आठवीं बटालियन एनडीआरएफ गाजियाबाद की तीन टीमों की तैनाती प्रस्तावित है।
विज्ञापन


यमुना किनारे कार्यक्रम होने से बाढ़ राहत की टीमों के साथ देश-विदेश से कई वीवीआईपी के जुटने के कारण केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिक  व न्यूक्लियर (सीबीआरएन) सुरक्षा टीम भी तैनात रहेगी।
एनडीआरएफ हेडक्वार्टर केनिर्देश पर टीमों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। फिलहाल आठवीं बटालियन को तीन से तीन टीमों के लिए अभी सूचना प्राप्त हुई है। बटालियन को लिखित आदेश मिलते ही टीमों को तैनात करने की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


यमुना किनारे कार्यक्रम होने के चलते बाढ़ राहत की भी एक टीम कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगी। कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल के लिए अभी हेडक्वार्टर से मौखिक निर्देश प्राप्त हुए हैं। लिखित में आदेश मिलने के साथ ही टीमों की तैनाती को लेकर कार्यवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें