फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर-प्राइवेट फार्म भरने का आज आखिरी मौका

Sun, 06 Mar 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
एजुकेश्‍ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू के सत्र 2015-16 की मुख्य परीक्षाओं (स्नातक  व परास्नातक) के रेगुलर और प्राइवेट एग्जामिनेशन फार्म भरने का सोमवार को आखिरी मौका है। विवि की ओर से परीक्षा फार्म भरने की दो बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन


तीसरी बार तारीख बढ़ना संभव नहीं दिख रहा है। ऐसे में सात मार्च को एग्जाम फार्म भरने से वंचित होने छात्र-छात्राओं का साल खराब हो सकता है। सोमवार को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के साथ ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कराने की भी अंतिम तिथि है।

वहीं कॉलेजों में प्राइवेट और रेगुलर फार्म जमा कराने की विवि ने नौ मार्च डेट निर्धारित की है। कॉलेजों को विवि में 11 मार्च तक सभी फार्म संबंधित विभागों में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन


तकनीकी दिक्कतें और परेशानी कायम

ऑनलाइन एग्जामिनेशन फार्म में तकनीकी दिक्कतों के चलते कई गलतियां हो रही हैं। निर्धारित विषय डालने के बावजूद फार्म डाउनलोड करने पर कुछ और आ रहा है। साथ ही फार्म सबमिट नहीं होने और नाम सहित विभिन्न गलतियां पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें