फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर से दौड़ाएं एलीवेटेड रोड पर वाहन

Fri, 04 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी गेट (एनएच-24) से हिंडन तक निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड की शुरुआत दो चरणों में होगी। अधिकारियों ने एनएच-24 से कनावनी तक रोड के करीब पांच किलोमीटर हिस्से को पहले चरण में शुरू करने की योजना पर काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन


रोड के इस भाग को अक्तूबर-2016 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रोड शुरू होने से सीआईएसएफ होते हुए नोएडा-दिल्ली आने-जाने वालों को आसानी होगी। वसुंधरा कट, लिंक रोड, डाबर तिराहे आदि पर जाम खत्म होगा।

एलीवेटेड रोड का निर्माण यूपी गेट की ओर से शुरू किया गया था। इसका निर्माण तेजी से जारी है। जीडीए ने कनावनी के पास एलीवेटेड रोड को सर्विस रोड से कनेक्ट किया है। रोड निर्माण पूरा होने की मियाद 2017 में हैं।
विज्ञापन


2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सपा सरकार में शुरू हुई इस योजना का लाभ अधिकारी जनता को देना चाहते हैं। इसके मद्देनजर रोड की शुरुआत को दो चरणों में बांट दिया गया है।
जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि एलीवेटेड रोड शहर की लाइफलाइन साबित होगी।

शहरवासियों को जाम के झाम से जल्द से जल्द राहत दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में प्रयास हैं कि अक्तूबर तक रोड के एक हिस्से को तैयार कर जनता को सौंप दिया जाए। ऐसा होने से टीएचए समेत शहर के कई प्रमुख चौराहों-तिराहों पर जाम खत्म होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें