फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता खाना, जरा संभलकर खाना

Wed, 09 Mar 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
रेलवे फूड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप ट्रेनों में सफर करते हैं तो स्टेशनों पर मिलने वाला खाना खाने से पहले उसे देख लें। स्टेशनों पर बिना एक्सपायरी डेट के खाना बेचा जा रहा है। ऐसे में यह गारंटी नहीं है कि आपको मिलने वाला खाना ताजा होगा।
विज्ञापन


अफसरों के आदेशों के बावजूद दुकानदार और वेंडर खाने के पैकेट पर पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट नहीं डाल रहे हैं। उनकी इस मनमानी में स्थानीय सीएमआई का भी पूरा सहयोग रहता है। यही वजह है कि स्टेशन पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे सीएमआई समेत अन्य अफसरों ने खाने की जांच तक नहीं की।

रेलवे मैनुअल के मुताबिक स्टेशन पर पैकेट वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री बिना एक्सपायरी डेट के नहीं की जा सकती। जनता खाना स्थानीय स्तर पर ही पैक किया जाता है। ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने पैकेट पर एक्सपायरी डेट की मुहर या पेन से डेट डालना अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन


ताकि वेंडर बचा हुआ खाना अगले दिन यात्रियों को न परोस सके। डीटीएम ने बीते दिनों सभी स्टॉल संचालकों की बैठक बुलाकर निर्देश दिए थे। उन्होंने सीएमआई रूप नारायण प्रसाद को भी मानीटरिंग के निर्देश दिए थे। न तो सीएमआई ने मानीटरिंग की और न ही स्टॉल संचालकों ने इस रेलवे मैनुअल का पालन किया। स्टेशन पर अभी भी बिना एक्सपायरी डेट के खाना बेचा जा रहा है।

होली पर भीड़ बढ़ेगी तो बिकेगा बासी खाना
बासी खाने की बिक्री ज्यादातर होली-दिवाली या अन्य त्योहारों के आसपास होती है। ज्यादा बिक्री की उम्मीद में दुकानदार ज्यादा खाना बना लेते हैं। अधिकांश यह खाना बच जाता है। बिना एक्सपायरी डेट के पैक किए गए इस खाने को गर्म कर अगले दिन परोस दिया जाता है।

सभी दुकानदारों को खाने की पैकिंग पर एक्सपायरी डेट डालने के निर्देश दिए गए हैं। कोई इसका उल्लंघन कर रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले का लाइसेंस कैंसल करने की संस्तुति की जाएगी। - डीके चोपड़ा, डीटीएम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें