फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने एसपी ट्रैफिक के गनर को टक्कर मारी

Wed, 09 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेकिंग के लिए रोकने पर एक ऑटो चालक ने बुधवार सुबह एसपी ट्रैफिक अमर सिंह के गनर को टक्कर मार दी। गनर की पीठ में चोट आयी। चोट लगने के बावजूद गनर ने दौड़कर आरोपी ऑटो चालक को पकड़ लिया और कंट्रोल रूम में सूचना दी।
विज्ञापन


बाद में उसे कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गनर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ट्रैफिक के गनर नेमप्रकाश ने बताया कि वह एसपी के आदेश पर सुबह करीब 10 बजे हापुड़ चुंगी पर वाहनों को रोक रहा था। इस दौरान डासना की ओर से आते एक ऑटो चालक को रोकने का प्रयास किया। वह रुक ने के बजाय उन्हें साइड मारकर भागने लगा।
विज्ञापन


टक्कर लगने से वह गिर गए और कमर में चोट आई। बावजूद इसके गनर ने पीछा कर ऑटो चालक को पकड़ लिया। हालांकि उसका साथी ऑटो लेकर भाग गया। एसएचओ कविनगर, अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक दिलशाद है और डासना का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। ऑटो को भी जल्द कब्जे में लिया जाएगा। उधर, आरोपी ऑटो चालक का कहना है कि गलती से टक्कर लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें