फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चाय के प्याले की गुणवत्ता बताएगी नमूना रिपोर्ट

Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय वालों को भी फूड एंड सेफ्टी का लेना होगा लाइसेंस
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के नहीं होने दिया जाएगा चाय की दुकानों का सत्यापन
गाजियाबाद। अब चाय का भी परीक्षण हो सकेगा। घटिया और मिलावटी दूध या खराब पत्ती की चाय बेचने वालों पर फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट का शिकंजा कस जाएगा। शासन ने चाय की दुकानों के लिए भी लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद लगातार छापामारी कराई जाएगी। चार फरवरी के बाद बिना लाइसेंस वाली दुकानों को बंद कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिनके पास लाइसेंस नहीं होगा, उन दुकानों को बंद कराने का काम चार फरवरी से प्रदेश भर में शुरू किया जाएगा। इनके द्वारा तैयार चाय के नमूने लेकर भी जांच को भेजे जाएंगे। बता दें कि चाय दुकानदारों को अपने यहां बोर्ड लगाना होगा। इस पर चाय में डाले जाने वाले सामान का ब्योरा लिखना होगा। नमूना लेने के बाद इसके आधार पर ही परीक्षण किया जाएगा।


सभी चाय दुकानदारों को चार फरवरी से पहले लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस न लेने वालों के यहां छापामार अभियान चलाया जाएगा। - विनीत कुमार, डीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें