गाजियाबाद। मेरठ से आई रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने शुक्रवार दोपहर कैला भट्टा सहित कई क्षेत्रों में रूट मार्च किया। आरएएफ एक सप्ताह के लिए गाजियाबाद आई हुई है। तीन दिन पहले सिहानी गेट क्षेत्र में आरएएफ ने रूट मार्च किया था। एसपी सिटी मुनिराज ने बताया कि रूट मार्च का मकसद लोगों में यह अहसास कराना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।