फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेतन दिए श्रमिकों को काम से निकाला

Fri, 01 Nov 2013 05:42 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी की एक फैक्ट्री में काम करने वाले दर्जनों वर्करों को कई माह का वेतन दिए बिना ही काम से निकाल दिया गया। आरोप है कि ज्वाइनिंग के समय उनसे सिक्योरिटी मनी जमा कराई गई थी, पर उसे भी लौटाने से इनकार कर दिया गया है। फैक्ट्री कर्मियों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। खेमराज शर्मा, सुमित श्रीवास्तव, सत्य भूषण मिश्रा, चार्ल्स मिस्टर जॉन, अंकित, अश्रय, अमन, सुरेंद्र, प्रिंस, उमाकांत, रंजन, अयान, देवकुमार, मोहित, नीरज, हरीश कुमार, अजय, शैलेंद्र तिवारी, विकास प्रजापति, आशीष, हर्षवर्धन शर्मा, मनीष सिंह, अनुराग गुप्ता, ब्रजमोहन चौहान, सुजीत सिंह यादव, मनीष, सागर, अभिषेक, राकेश जैन, अजय कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने करीब पांच माह पूर्व ट्रॉनिका सिटी की एक फैक्ट्री में इंजीनियर एवं एनीमेटर के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी। ज्वाइनिंग के समय फैक्ट्री मालिक ने इंजीनियर से 25 हजार तथा एनीमेटर से 50 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी भी जमा कराई थी। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने एक एक माह का वेतन देने के बाद कर्मियों को वेतन नहीं दिया है। 53 वर्करों को काम से हटा दिया है। फैक्ट्री मालिक ने सिक्योरिटी मनी तथा बाकी वेतन का भुगतान करने के लिए 31 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की थी। पर कुछ दिनों से फैक्ट्री पर ताला जड़ा है। पीड़ित फैक्ट्री कर्मियों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सिक्योरिटी मनी दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें