फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने मांगा विशेष पैकेज

Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निगम की खराब माली हालत से महापौर तेलूराम काम्बोज ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी अवगत करा दिया। कार्यक्रम में मंच पर ही महापौर ने सीएम से गुफ्तगू की। महापौर ने निगम की हालत सुधारने के लिए विशेष पैकेज मांगा। उन्होंने अवस्थापना निधि का 72 करोड़ रुपया भी रिलीज कराने की मांग की। महापौर ने मुख्यमंत्री कोेे अवस्थापना निधि और विशेष पैकेज के लिए ज्ञापन भी दिया। महापौर तेलूराम काम्बोज ने सीएम से कहा है कि शहर में विकास कार्य ठप हैं। इससे भाजपा ही नहीं सपा के खिलाफ भी माहौल बन रहा है। भले ही निगम को सीधे पैसा न देकर जीडीए के माध्यम से विकास करा दिया जाए। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शहर के बड़े प्रोजेक्ट बनाकर भेजने को कहा है। उन्होंने अवस्थापना निधि रिलीज कराने का आश्वासन भी दिया। सामूहिक हत्याकांड की सीबीआई जांच की महापौर की मांग पर सीएम ने एसएसपी को बुलाकर वार्ता भी की। उनका कहना है कि एसएसपी ने सीएम को मामले के खुलासे पर अपनी सफाई भी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें