फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर के औषधि निरीक्षक ने दर्ज कराए बयान

Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले में सीतापुर के औषधि निरीक्षक दिनेश कुमार तिवारी ने अपने बयान दर्ज कराए। सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में चली कार्यवाही में गवाह ने बताया कि वह इस केस से संबंधित मूल फार्म नंबर 17 और 18 लेकर आया है। अपने बयान में गवाह ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री का नमूना लेने की सूचना फार्म नंबर 17 पर उस व्यक्ति को दी जाती है, जिससे नमूना लिया जाता है। इसकेअलावा फार्म नंबर 18 औषधि निरीक्षक द्वारा नमूना लेने के समय तैयार किया जाता है। यह फार्म दो प्रतियों में नमूने के साथ राजकीय विश्लेषक को भेजा जाता है। गवाह ने कोर्ट के समक्ष इस केस से संबंधित कई प्रदर्शों को साबित किया। गवाह से जिरह शुक्रवार को होगी। इसके अलावा एनआरएचएम के ही एक अन्य मामले में अभय वाजपेयी और नरेश ग्रोवर को सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया गया। इसी मामले में डा. आरआर भारती की भी पेशी होनी थी, मगर उनका इलाज लखनऊ स्थित अस्पताल में चल रहा है, इसी के चलते वह पेश नहीं हो सके। जेल प्रशासन की निगरानी में ही आरआर भारती का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 13 जून की तारीख तय की है। इसके अलावा यूपी के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और आईएएस प्रदीप शुक्ला समेत 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। बीमारी के चलते पूर्व डीजी हेल्थ एसपी राम भी कोर्ट में पेश
विज्ञापन

न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें