गाजियाबाद। एचआरए की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का बेमियादी धरना सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को छुट्टी के बाद भी शिक्षक अवकाश भी शिक्षकों के हौसलों को नहीं डिगा सका। रविवार को शिक्षिकाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ धरनास्थल पर पहुंचीं। प्राइमरी स्कूलों के तकरीबन 2500 टीचर आवासीय भत्ते की मांग कर रहे हैं। टीचर तीन नवंबर से कलक्ट्रेट पर बेमियादी धरने पर बैठे हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकल सका। 3 नवंबर से स्कूलों में पढ़ाई ठप है। रविवार को अवकाश के बाद भी शिक्षकों की तादात कम नहीं हुई। महिला टीचर अपने बच्चों को लेकर धरने पर पहुंच गईं। शासन और प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने स्कूलों में पढ़ाई चौपट होने के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।