फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील मैसेज करने वाला धरा गया

Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। पुलिस ने गोविंदपुरी की छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजने वाले एमबीए स्टूडेंट को दबोच लिया है। युवक कई दिन से छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के साथ तेजाब डालने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ा। गोविंदपुरी की रहने वाली बीबीए स्टूडेंट मोबाइल पर पिछले कई दिन से अश्लील एसएमएस आने से परेशान थी। छात्रा के विरोध जताने पर मैसेज प्रेषित करने वाला युवक अभद्रता करते हुए तेजाब डालने की धमकी दे रहा था। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। अमर उजाला में दो सप्ताह पहले मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लेकर जांच शुरू की। मोबाइल की लोकेशन गांव फफराना में मिली। पुलिस ने शनिवार सुबह दबिश देकर मोबाइल के साथ आरोपी को दबोचा। पकड़ में आया आरोपी दुहाई के पास स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में एमबीए दूसरे वर्ष का छात्र है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें