गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को दुश्मन के हवाई हमलों से सुरक्षित करने वाले हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में पानी की किल्लत हो गई है। हिंडन एयरफोर्स को जरू रत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रुप कैप्टन ने डीएम को एयरफोर्स स्टेशन में गंगा वाटर की सप्लाई कराने का प्रस्ताव भेजा है । हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में तकरीबन 25 हजार की आबादी रहती है। इसके अलावा देश भर के एयरफोर्स अधिकारी प्रशिक्षण लेने हिंडन एयरफोर्स स्टेशन आते हैं। यहां रोजाना 33.32 लाख लीटर पानी की जरू रत है। लेकिन, एयरफोर्स स्टेशन में लगे ट्यूबवेल सिर्फ 28 लाख लीटर पानी की आपूर्ति हो पाती है। एयरफोर्स स्टेशन की बिगड़ती वाटर सप्लाई को देखते हुए ग्रुप कैप्टन एस शुक्ला ने डीएम से गंगा जल की आपूर्ति करने का प्रपोजल भेजा है।