गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद करते हुए हिंंदू जागरण मंच ने रविवार को शहर में संकल्प यात्रा निकाली। हिंजाम के प्रांत अध्यक्ष परवेंद्र सिंह शेखावत ने विचार रखे। जिलाध्यक्ष रमेश भदौरिया ने बताया कि यात्रा से प्रताप विहार, सैक्टर-11, गौशाला फाटक, पुराना बस अड्डा, चौधरी मोड़, घंटाघर चौक आदि जगहों पर जनजागरण किया। इसमें रवीश चौहान, रवि अग्रवाल, अंकित चौहान, मोहनलाल गौड़, राहुल चतुर्वेदी, राजीव चौहान,मुकेश कुमार, नवीन राजपूत, नरेश सिंह, मोहन शर्मा, योगेंद्र चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।