गाजियाबाद। निकाय चुनाव के बाद स्कूल खुले तो रुकी पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई। सोमवार को स्कूलों में पंजीकरण फार्म जमा करने केलिए स्टूडेंट्स की लंबी लाइन लगी रही। एसडी इंटर कॉलेज, एसएसडी सहित विभिन्न स्कूलों में सटूडेंट्स काफी संख्या में पहुंचे। एसडी इंटर कॉलेज में तो पंजीकरण फार्म के साथ-साथ दसवीं की मार्कशीट लेने वाले स्टूडेंट्स भी काफी संख्या में पहुंचे। सुशीला इंटर कॉलेज में नौवीं और 11वीं में एडमिशन के लिए पंजीकरण फार्म जमा करने के लिए छात्राएं उमड़ पड़ीं और लाइन में लगकर फार्म जमा किया। महानगर के दर्जनों स्कूलों में सोमवार को रुके पंजीकरण शुरू होने के बाद स्टूडेंट्स की भीड़ उमड़ पड़ी। एसडी इंटर कॉलेज केशिक्षक विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि काफी स्टूडेंट्स ने सोमवार को पंजीकरण फार्म जमा किया। स्कूलों का कहना है कि पंजीकरण फार्म जमा होने के कारण प्रवेश परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह तक जा सकती है।