गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित पीएसी कैंपस की कैंटीन से सामान चोरी करने वाले तीन बच्चों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बच्चों से चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे काफी कम उम्र के हैं। इसी के चलते उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीएसी 47वीं बटालियन कैंपस में कैंटीन से पिछले कुछ दिनों से सामान चोरी हो रहा था। मामले की जांच की गई तो पता चला कि कैंपस में ही रहने वाले कुछ पीएसी जवान के बच्चे सामान चोरी करते हैं।