फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्टल पर लिखा था - ‘ओनली फॉर आर्मी’

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो असलहा सौदागर पिस्टल-मैगजीन समेत गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर-वेस्ट यूपी में करते थे तस्करी
बिहार के मुंगेर जिले से लाकर 12 से 18 हजार रुपये में बेचते थे

गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर एरिया में हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे .32 बोर के 3 देसी पिस्टल और 6 मैगजीन बरामद की हैं। दोनों बदमाश बिहार के मुंगेर जिले से पिस्टल लाकर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर में सप्लाई करते थे। विदेशी माल दिखाने के लिए पिस्टल पर ‘मेड इन यूएसए और ओनली आर्मी सप्लाई’ लिखा है। एसएसपी प्रशांत कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के नाम हारुन हैं। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना का हारुन (38) पांचवीं पास है और फिलहाल मेरठ लिसाड़ी गेट में रह रहा है। जबकि प्रबुद्धनगर जिले के कांधला का निवासी हारुन (32) 10वीं पास। पुलिस ने शुक्रवार देर रात सीआईएसएफ कट से दोनों को दबोचा। तलाशी में इनसे देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुए। पुलिस कप्तान ने बताया कि असलहा तस्करों के इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है। दोनों दिल्ली के लोधी कालोनी से भी पिस्टलों की सप्लाई करने में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें