फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीपीएस और मॉडर्न स्कूल फाइनल में

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। डीपीएस गाजियाबाद में चल रहे 14वें मैस्कॉट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को डीडीपीएस और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा। बृहस्पतिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों टीमों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मैच डीडीपीएस और डीपीएसजी के बीच खेला गया। डीपीएसजी ने पहले बल्लेबाजी कर सात विकेट खोकर 76 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीपीएस ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 7 विकेट से जीत लिया। डीडीपीएस के अनुराग ने पांच विकेट लिए। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में डीएमए मेरठ ने टॉस जीता और मॉडर्न स्कूल को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉडर्न स्कूल ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएमए की टीम 122 रन पर सिमट गई। मॉर्डन ने मैच 44 रनों से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें