फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी आज होंगे पुलिस लाइन में

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जेएम यादव बृहस्पतिवार को महानगर में नौ जिलों के पुलिस अधिकारियों की क्लास लेंगे। हरसांव पुलिस लाइंस में वे मेरठ जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और दिशा-निर्देश देंगे। मीटिंग को लेकर पुलिस आफिस और थानों में बुधवार को दिनभर पुलिसकर्मी रिकॉर्ड अपडेट करते दिखे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत एडीजी बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे हरसांव पुलिस लाइंस आएंगे और 1:30 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक बैठक में आईजी जोन के अलावा, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, प्रबुद्धनगर, गौतमबुद्धनगर, पंचशील नगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद के राजपत्रित पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें