फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुएथाई चैंपियनशिप में 3 मेडल

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। 27 से 29 अप्रैल तक झांसी में आयोजित हुई सातवीं उत्तर प्रदेश राज्य मुएथाई चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड जबकि एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता है। उत्तर प्रदेश मुएथाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में झांसी, लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों और मंडलों से 138 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाचंद भोला ने बताया कि गाजियाबाद से 12 से 14 आयु वर्ग में अंचित मिश्रा और निशांत भोला को गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। वहीं, अनुराग ने कांस्य पदक जीता। इस दौरान मुएथाई के वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन खालिद बिन अली अल हदाद और राष्ट्रीय चैंपियन जीशान अहमद खान को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें