फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को होगी निगम की बोर्ड बैठक

Fri, 11 Mar 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की बोर्ड बैठक अब 18 मार्च को होगी। शुक्रवार को महापौर अशु वर्मा और प्रभारी नगर आयुक्त डीके सिन्हा के बीच वार्ता के बाद बैठक की तारीख तय कर दी गई। प्रभारी नगर आयुक्त ने एजेंडा तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले बैठक की तारीख 21 मार्च तय की गई थी। अब इसमें बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


इस बैठक में विकास प्रस्तावों के साथ-साथ नीतिगत मामलों पर भी चर्चा होगी। पूर्व महापौर तेलूराम कांबोज के निधन के बाद यह पहली निर्विवाद बैठक होगी। इससे पहले हुई बोर्ड बैठक को लेकर पार्षदों में दो फाड़ हो गई थी। इसके चलते शहर में विकास कार्य भी ठप हो गए थे।

अब नए महापौर अशु वर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद बैठक कॉल की है। उन्होंने बताया कि पहले संसद सत्र के जारी रहने के चलते 21 मार्च को बैठक की तारीख तय की गई थी। अब सत्र 16 मार्च तक रहेगा, इसके बाद बीच में कई दिन का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


इसी बीच निगम की बोर्ड बैठक संपन्न कर ली जाएगी। प्रभारी नगर आयुक्त को निर्धारित समय पर एजेंडा जारी कराने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में हाउस टैक्स पर दी जाने वाली 20 फीसदी छूट के प्रस्ताव पर भी मंथन किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें