फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल युवक की मौत, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 10 Jun 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आलमपुर खेड़ा गांव में जांच करती पुलिसh( - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद आलमपुर खेड़ा गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। परिजन युवक के शव को अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे। तभी पत्नी की सूचना पर पुलिस ने गांव के बाहर से शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी ने ससुर, जेठ, देवर, ननद व भांजे के खिलाफ पति की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों मां की पिटाई करने पर युवक को उसके पिता ने पीटा था।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के आलमपुर खेड़ा निवासी रामबहादुर ने बताया कि रविशंकर, प्रदीप उर्फ पप्पू, राजू व नीलू चार पुत्र हैं। इनमें प्रदीप उर्फ पप्पू बहुत शराब पीता था। बीती 7 जून को प्रदीप ने घर में अपनी मां विमला देवी को पीटा था। जानकारी पर उसने प्रदीप की पिटाई कर दी थी। जिससे प्रदीप की हालत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए कानपुर में ओम शांति अस्पताल ले गए थे। जहां 8 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वह शव गांव ले आए और मृतक की पत्नी शशि देवी और उसके ससुराली जनों को सूचना दी।

शनिवार को मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। मृतक की पत्नी शशि देवी ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2003 में हुआ था। मायका असेवा थाना अयाना जिला औरैया में है। बीते 3 वर्षों से वह दिल्ली में रहकर चाऊमीन बेचने का काम करती है। पति प्रदीप आलमपुर में रहते थे। उसके तीन पुत्र नितिन (12), अमित (10) व सुमित (8) हैं। शशि ने ससुर रामबहादुर, जेठ रविशंकर, देवर राजू, ननंद सोनी, भांजे आलोक  निवासी दिलीप नगर इटावा के खिलाफ मारपीट कर पति को मार डालने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें