फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां की हत्या में आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सिकंदरा के मालवीयनगर में 11 फरवरी की रात घर में ही दफन की गई महिला के बरामद शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा है। वहीं, आरोपी दो महिलाओं ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि, मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन


मालूम हो कि 11 फरवरी की रात मालवीयनगर में पतरौल पाल की दूसरी पत्नी सरोज के घर से कमरे का फर्श खोदकर पुलिस ने बरामद किया था। मृतका की विवाहिता पुत्री मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर-रसूलाबाद निवासी सुधा ने पुलिस को सूचना दी थी। सुधा ने सौतेले पिता पतरौल, उसके पुत्र मान सिंह, उसकी पत्नी सीमा और सीमा की मां अमराहट थाना क्षेत्र के बीसलपुर निवासी विधवा रानी पर हत्या करने का आरोप लगाया था। थाना इंचार्ज विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी चारों लोगों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सीमा और रानी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
 वहीं, रविवार को कस्बे में पटेल चौक के पास मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर शव छिपाने में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी पतरौल को पकड़ने को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें