फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 02 May 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
घटना के बाद ‌बिलख्‍ाते प‌रिजन।
विज्ञापन
सुंदर नगर मोहल्ले में युवक ने फांसी लगा ली। जांच करने पहुंची पुलिस और फिंगर एक्सपर्ट टीम को वहां से एक सुसाइड नोट मिला है। उन्नाव के पुरवा निवासी राजकुमार वर्मा का बेटा सूरज (23) रनियां स्थित पंजाब नेशनल बैंक में निजी सफाई कर्मी था। पास ही सुंदरनगर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब वह बैंक नहीं पहुंचा तो ऑफिस के कर्मचारी उसके कमरे पहुंचे। खिड़की से झांक कर देखा तो सूरज का शव टीन के पोल से बेडशीट के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव निकला गया। टीम ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। लेकिन, उसमें भी आत्महत्या की वजह नहीं पता चली।


फिं गर प्रिंट टीम कमरे की पड़ताल में एक सुसाइड नोट पड़ा मिला। इसमें सूरज ने लिखा है कि ‘मम्मी-पापा, गांव का घर बेचकर बहनों की शादी कर देना, अब मैं आप सभी को अगले जन्म में मिलूंगा’ इसके अलावा एक कागज में कुछ शायरी भी लिखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें