फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर हत्या

Fri, 11 May 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटना स्थल पर छानबीन करते एसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मयाराम निवादा गांव निवासी एक युवक की बीते बुधवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। मौके पर खून न मिलने से हत्या कहीं और करके शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। इधर, बेटे की हत्या से आक्रोशित उसके मां-बाप ने अपने पौत्र संग मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  
विज्ञापन


गांव मयाराम निवादा निवासी रामऔतार का पुत्र रोहित कुमार उर्फ पंडित (30) बीते बुधवार को जयपुर से लौट रहा था। युवक जयपुर में सिलाई का काम करता है। पहले उसने पत्नी गीता को उसके मायके छोड़ने दस्तमपुर, अकबरपुर गया। इसके बाद अपने घर के लिए निकला। देरशाम असालतगंज कस्बा पहुंचने पर फोन से मां को जानकारी दी थी। कुछ देर बाद आंधी आ गई। आंधी शांत होने के बाद घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू हुई। उसका फोन भी बंद हो गया और कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने रोहित का शव खेत पर पड़ा देखा।
जानकारी पर युवक के पिता व अन्य परिजन पहुंच गए। वहीं बेटे का शव देख पिता रामऔतार व मां श्रीदेवी अपने 6 वर्षीय पौत्र पवन के साथ मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस की नजर पड़ गई तो उन्हें पकड़ लिया और सीएचसी भेजा। वहां तीनों की हालत सामान्य हो गई। एसपी रतनकांत पांडेय ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एसओ एसके सिंह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर मेघन गांव की पूजा देवी, उसके पिता बाबू सिंह, चाचा सुदामा, अरविंद समेत दो अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पूजा और बाबू सिंह को हिरासत में लिया गया है।  
विज्ञापन


हत्या कर कपड़े बदलकर फेंकने की आंशका  
रसूलाबाद। इस वारदात में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है। शव के आसपास दूर तक कहीं भी खून नहीं पड़ा है। जिस तरह से हत्या की गई है उससे मौके पर बड़े पैमाने में खून निकला होगा। लेकिन कपड़ों पर भी खून नहीं लगा है। आशंका जताई है कि हत्या के बाद कपड़े भी दूसरे पहनाकर किसी वाहन से लाकर फेंका गया है। युवक के पास एक बैग था जिसमें तीन जोड़ी कपड़े व कुछ रुपये थे। घटनास्थल के पास ही आधार कार्ड व कुछ अन्य कागजात भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने उन्हें सील किया है।  

आठ दिन पहले दर्ज किया था छेड़छाड़ और दलित उत्पीड़न का मुकदमा
रोहित व उसके पिता रामऔतार पर बीती 2 मई को मेघन गांव निवासी एक दिव्यांग युवती ने छेड़छाड़ व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने आरोप है कि सुलह समझौते के लिए युवक को बुलाया जा रहा था। बुधवार की रात करीब नौ बजे उसने मां को बताया कि था वह असालतगंज आ गया है। आरोप है कि तभी उसे पकड़ लिया गया है और आरोपियों ने घर ले जाकर हत्या की और शव को खेतों में लाकर फेंक दिया। घटना के बाद मृतक की मां श्री देवी, पत्नी गीता, दो छोटे-छोटे बच्चे पवन (6) व सोनू (4), भाई पुरुषोत्तम, शिवाजी, रवि और विवाहित बहन संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें