फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाई

Wed, 25 Jan 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खानचंद्रपुर गांव में सोमवार की देर रात एक युवक ने गांव के बाहर खेतों के पास नीम के पेड़ में मफलर से फांसी लगा ली। देर रात तक घर आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश करने के दौरान परिजनों ने खेतों के पास शव लटकते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, मंगलवार को शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


खानचंद्रपुर गांव निवासी ललित पाल 28 पुत्र राम सिंह ने गांव के बाहर खेतों मे लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। भाई रिंकू ने बताया कि ललित आरओ का काम करता था। सोमवार को रोज की तरह काम कर घर वापस आया। रात को शौच की बात कहकर घर से निकला और नहीं लौटा।

काफी देर तक खोजने पर घरवालों ने रनियां पुलिस को जानकारी दी। खोजबीन के बाद गांव के बाहर खेतों के पास नीम के पेड में वह फांसी के फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस संबंध मे रनिया चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें