फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नौकरी जाने पर युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
Young man hanged after going to job in lockdown - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
पुलिस चौकी क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला। उसने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाई। घटना के पीछे घर में आर्थिक तंगी बताई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी धरमू तिवारी मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दीपक तिवारी (21) भी शहर में प्राइवेट नौकरी
करता था। लॉकडाउन में नौकरी चले जाने के बाद वह घर लौट आया था। इधर, दीपक की शादी हो चुकी थी और कुछ महीने पहले उसकी पत्नी के जुड़वां बच्चे पैदा हुए हैं। नौकरी छिनने और आर्थिक तंगी के चलते घर में कलह का माहौल था। जिससे दीपक अवसादग्रस्त हो गया था।
मंगलवार शाम घर से बिना बताए निकल गया। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद शव गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर के पास पेड़ से फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीतरगांव चौकी इंचार्ज राजेश बाजपेई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें