फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरोग रहने को किया योग

Thu, 22 Jun 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
याोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में जगह-जगह शिविर आयोजित किए गए। इनमें हजारों की तादात में अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

स्थानीय नगरपालिका के सभा हाल में पतंजलि योग पीठ, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राजस्व, शिक्षा, विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के आरएसएस के जयकुमार गोयल, रामस्वरुप चंदसौरिया, रमेश सिंह यादव और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ममता ने योग अभ्यास कराया। क्षेत्रीय विधायक विनोद कटियार ने शिविर का उद्घाटन किया।

उन्होंने योग के जरिये विश्व को एक सूत्र में जोड़ने की बात कही। भाजपा कानपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, रेलवे बोर्ड के सलाहकार योगेंद्र द्विवेदी, शिक्षक नेता एसके शुक्ल, डा. दयाशंकर आर्य, सभासद रविशंकर आर्य आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रूरल फाउंडेशन दुलारी धाम में संचालित केंद्र में संगीता, अनिल, ममता, शिवम, योगेंद्र ने प्रशिक्षार्थियों को योगाभ्यास कराया। अमरौधा ब्लाक कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी राजमणि त्रिपाठी की अगुवाई में शिविर आयोजित किया गया। मुख्य योग शिक्षक देवीप्रसाद द्विवेदी, शिवभजन शर्मा, सहायक योग शिक्षक शारदा प्रसाद शुक्ल ने योग कराए। इसमें विकास विभाग के अलावा स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मचारियों ने भी योग सीखा। जटिल बीमारियां ठीक होने वाले योगासनों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरौधा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रविप्रकाश, देवराहट के डा. आदित्य सचान, रुरगांव के डा. अभिषेक सचान, मूसानगर के डा. योगेंद्र सचान, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामप्रकाश, वीडीओ सुनीलकुमारसिंह, मधुलता, एसएन कश्यम, स्नेहलता, हेमेंद्रराज मिश्र, भारत सिंह यादव आदि भी मौजूद रहे। इसीतरह श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कालेज मुहम्मदपुर में योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आरएसजीयू इंटर कालेज पुखरायां के एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए। हवलदार विजय भारत, नायक डीबी थापा, प्रधानाचार्य व्यासमुनि राम, एनसीसी प्रभारी योगेंद्र सिंह, आयाशा खातून, अनुष्का, अनुरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें