बुधवार को वसंत पंचमी पर्व जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर पूजन किया गया। इसके अलावा विद्यालयों में हवन के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अकबरपुर डिग्री कॉलेज में देवी मां सरस्वती के पूजन के बाद हवन पूजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक डा. नरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मां शारदे की आराधना से चित्त में शांति और एकाग्रता आती है। इस मौके पर प्राचार्य आरके चतुर्वेदी, मंत्री जगदीश गुप्ता, उमेश चंद्र तिवारी, डा. देशदीपक द्विवेदी और अंजू शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
इसी तरह से जैनपुर स्थित आरके मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में बसंत पंचमी पर्व व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक सुधीरकांत अवस्थी सहित प्रधानाध्यापक ज्योति अवस्थी, लक्ष्मीछाया गुप्ता, शहनवाज खान, विनोद राजपूत, अक्षत आदि मौजूद रहे। इसी तरह से अकबरपुर में संगम संगठन के लोगों ने बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया। यहां पर गीत, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर किसान संघ के मिथिलेश अवस्थी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महेश त्रिपाठी आदि रहे।
वहीं, रनियां क्षेत्र के किशरवल रोड स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में मां सरस्वती का पूजन अर्चन विधिविधान सेे कराया गया। बच्चों मां सरस्वती जी को पुष्प चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दिनेश त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, गिरेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, मुकेश तिवारी, शंभू दयाल उदय, नारायण मिश्रा, रुद्रेश त्रिवेदी, विवेक, तान्या, शिवम आदि मौजूद रहे।