फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौहार गांव में शराब ठेका खुलने पर विरोध प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बौहार गांव - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुलिस चौकी बिरहर के बौहार गांव में फिर शराब ठेका संचालित होने की सूचना पर शुक्रवार की सुबह गांववालों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दुकान के बाहर लगा बोर्ड उखाड़ दिया और शराब की बिक्री रुकवा दी। ग्रामप्रधान रामसनेही ने बताया कि गांव के दक्षिण छोर पर स्थित साधन सहकारी समिति के पास 15 वर्षों से शराब ठेका संचालित है। पास में ही शीतला देवी का मंदिर भी है। इसके चलते मंदिर में पूजा करने के लिए महिलाएं भी जाती हैं।
विज्ञापन


इधर, शराब ठेके में नशेबाजों का जमावड़ा और उनके अभद्र प्रदर्शन से लोगों को परेशानी होती है। वहीं, गांव की युवा पीढ़ी नशेबाजी की लत में पड़कर बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ललिता, विमला, विनोद, सिद्धनाथ और सुशीला ने बताया कि शराब पीने के लिए नशेबाज घर का सामान बेंचने के साथ ही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं कर रहे हैं। नशेबाजी के चलते परिवारों में आए दिन कलह भी होती रहती है, जिसके चलते वह लोग गांव से शराब ठेका हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।

गांववालों ने बताया कि बीते वर्ष भी उन्होंने विरोध जताया था, जिस पर आबकारी और पुलिस के लोगों ने अगले वर्ष यहां दुकान न खोले जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, नए वित्तीय वर्ष में फिर दुकान जहां की तहां बरकरार है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक जगराम पाल ने बताया कि   बौहार गांव में खुली देशी शराब की दुकान काफी पुरानी है। इससे पहले भी गांव से इस तरह की शिकायत आई थी, जिस पर गांव जाकर ठेके के आसपास की व्यवस्था को ठीक किया गया ताकि आमलोगों को काई परेशानी न हो सके। यदि गांववाले वहां से ठेके को हटवाना चाहते हैं तो उसे गांव के बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें