फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव में महिला की हालत बिगड़ी, रेफर के दौरान मौत

Thu, 04 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झींझक में प्रसव कराने आई एक महिला की हालत अचानक बिगड़ने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। लेकिन गर्भवती महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डा. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि गर्भवती महिला की मौत के बावत स्टाफ नर्स से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


खितारी गांव की आशा मीरा देवी ने गांव की गर्भवती रानी देवी (27) पत्नी रवींद्र कुमार को प्रसव कराने के लिए मंगलवार की शाम झींझक सीएचसी में भर्ती कराया था। रात 9 बजे रानी की अचानक हालत बिगड़ गई। स्टाफ नर्स बबिता देवी ने डा. राहुल लठ्ठा को सूचना दी।

डाक्टर ने हालत बिगड़ती देख गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रानी को 102 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजन मृतका के शव को गांव ले गये और बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया है। डा. राहुल लठ्ठा ने बताया कि लेबर रूम में महिला के गर्भ में ही बच्ची की मौत होने से हालत बिगड़ गई थी। जबकि, मृतका के पति रवींद्र ने बताया कि पत्नी रानी को प्रसव कराने के लिए अस्पताल ले गए थे। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा।  रास्ते में ही पत्नी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें