फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए बंदियों ने मचाया उत्पात, महिला घायल

Wed, 30 Mar 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी पर आए कैदियों को मुलाकात करने से रोकने पर पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया। कैदियों और परिजनों के हंगामे के बीच एक महिला गिरकर घायल हो गई। यह देखकर कैदियों ने उग्र हो उठे ओर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात पर काबू पाया गया।  

बता दें कि मंगलवार को जिला कारागार, माती से कैदियों को पेशी पर जिला न्यायालय लाया गया था। न्यायालय में बने बंदी हवालात में कैदी अजय कुमार से मिलने उसकी मां मीरा यादव निवासी उमरन पहुंची। लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, इस बीच हुई धक्का मुक्की में महिला के चोट लग गई। इस घटना से हवालात में बंद कैदियों ने जमकर उत्पात मचाया। हवालात की खिड़कियों के शीशे आदि तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया। पुलिस बल ने भीड़ को तितर बितर कर स्थिति पर काबू पाया। उधर, हवालात में बंद कैदियों ने पुलिस कर्मियों पर पानी न पिलाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें