फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, जाम लगाया

Wed, 19 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसे में माैत
विज्ञापन
सिठमरा गांव में बाजार से सब्जी लेने आई एक विवाहिता को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया और एक बाइक चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इंजुआरामपुर गंाव निवासी विवाहिता बबली देवी पुत्री रामकिशन (40) सिठमरा गांव में बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक टक्कर मारने वाला चालक बाइक समेत भाग चुका था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
वहीं ग्रामीणों के मुताबिक मृतका की ससुराल बढ़ाहिनपुरवा मुरलीपुर में है।

वह अपने पति से अलग पिछले आठ वर्षों से अपनी दस वर्षीय बच्ची मानषी शर्मा के साथ मायके में रहती थी। यहां वह अपनी भाभी राधा देवी के साथ रह रही थी तथा विद्यालयों में खाना बनाकर किसी तरह से जीवनयापन कर रही थी। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात बाइक चालक चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखने की बात करने से नाराज परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। देर रात तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें