राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को अकबरपुर डिग्री कालेज से जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें 30 कालेजों के करीब पांच हजार बच्चे शामिल हुए। रैली कस्बे में भ्रमण करने के बाद जनकपुरी मैदान पहुंची वहां डीएम ने सभी को मतदान का संकल्प दिलाया। मतदाता दिवस पर जिले के विभिन्न कालेजों व दफ्तरों में कार्यक्रम आयोजित कर मतदान की शपथ ली गई।
अकबरपुर में जिला प्रशासन ने मतदाता दिवस पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिले 30 विद्यालयों के करीब पांच हजार छात्र छात्राओं को अकबरपुर डिग्री कालेज में बुलाया गया था, वहां डीएम राकेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली अकबरपुर ओवरब्रिज से होते हुए कस्बे के विभिन्न वार्डों में घूमकर जनकपुरी मैदान पहुंची, वहां सभा आयोजित की गई जिसमें छात्र छात्राओं व मौजूद सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सीडीओ केदारनाथ सिंह, एडीएम विद्याशंकर, शिवशंकर, डीआईओएस अरबिंद द्विवेदी, बीएसए पवन कुमार, अशोक मिश्रा, अंसार आदि मौजूद रहे। अकबरपुर डिग्री कालेज में वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई।
यहां प्राचार्य आरके चतुर्वेदी मौजूद रहे। वहीं मतदाता दिवस पर अकबरपुर बीआरसी परिसर में स्थित मॉडल स्कूल व जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। यहां एबीआरसी अरविंद सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस दौरान शहनाज बेगम, मनोज तिवारी, प्रीती मिश्रा आदि मौजूद रहीं। विमला देवी लक्ष्मीशंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थनवापुर में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर मतदान की शपथ ली गई। यहां भारत सिंह, अशोक कटियार, अमित पांडेय, प्राची तोमर मौजूद रहे। जिले के अन्य कालेजों में जागरुकता के लिए रैली निकालने के साथ स्लोगन राइटिंग, निंबंध लेखन, गीत प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
झींझक प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाईस्कूल मैदान झींझक में आयोजित मतदाता दिवस कार्यकम में नगर पालिका अध्यक्ष सरोजनी संखवार ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान जरूरी है। लोगों को इसके लिए जागरुक होना चाहिए। ईओ मुकेश कुमार ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान संतोष त्रिपाठी, लिपिक आलोक कुमार, बृजेश राजपूत, दीवान सिंह आशीष बाथम, प्रत्यूष,आदि मौजूद रहे। मंगलपुर स्थित श्रीकृष्ण जनका देवी डिग्री कालेज में मतदाता दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमे छात्राओं शानदार रंगोली बनाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कालेज की प्रबंधक आराधना शुक्ला ने उपस्थित कालेज छात्रंों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्य के प्रति जागरुक किया।
इस दौरान अशोक शाक्य, प्रशांत मिश्रा, विश्नोई, शत्रुघन, सौरभ, मनीष साहू सावित्री, रूबी, पूजा, नीलम मौजूद रहीं।
वहीं, कानपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ग्रीन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर चुनाव ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा पिछले विधानसभा चुनाव में दिव्यांगों का मतदान प्रतिशत 81 फीसदी है।